Monday, May 29, 2023

धोखा एक बहुत ही दर्दनाक (preetsinghsr)

 

धोखा एक बहुत ही दर्दनाक और निराशाजनक अनुभव होता है। मगर हम धोखे से पीड़ित होने के बाद अपने कुछ अनुभव व्यक्त कर रहे है🙏:
- धोखा सिर्फ एक बार होता है, दूसरी बार हमें समझना चाहिए कि हमें किससे क्या उम्मीद करनी है।
- धोखे से पीड़ित होने के बाद, हमें सीखना चाहिए कि हमें कौन प्यार करता है, और कौन सिर्फ हमारा फ़ायदा उठाना चाहता है।
- धोखा हमे मजबूत बनाता है, हमे पता चलता है कि हमे किसकी ज़रूरत है, और किसकी ज़रूरत हमे लेनी है।
- धोखा हमे हमारी ग़लतियों का एहसास कराता है, हमे पता चलता है कि हमे कहाँ सुधरना है, और कहाँ संपर्क ख़त्म करना है।
अंततः
- धोखा वही देता है, जिसपे हम सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।


जिन्दगी को तन्हा वीरानो मेँ रहने दो ये वफा की बातेँ, ख्यालोँ मेँ रहने दो (preetsinghsr)


 जिन्दगी को तन्हा वीरानो मेँ रहने दो 

ये वफा की बातेँ, ख्यालोँ मेँ रहने दो

हकीकत मेँ आजमाने से टूट जाते हैँ दिल अक्सर

ये इश्क मोहब्बत की बातेँ किताबोँ मेँ रहने दो...!!

ताइवान के लोग भारतीयों से नफरत करते हैं (preetsinghsr)

 ताइवान के लोग भारतीयों से नफरत करते हैं क्यों...? जानना जरूरी है!


ताइवान में  करीब एक वर्ष बिताने पर एक भारतीय महानुभाव की कई लोगों से दोस्ती हो चुकी थी, परंतु फिर भी उन्हें लगा कि वहाँ के लोग उनसे कुछ दूरी बनाकर रखते हैं, वहाँ के किसी दोस्त ने कभी उन्हें अपने घर चाय के लिए तक नहीं बुलाया था...?


उन्हें यह बात बहुत अखर रही थी अतः आखिरकार उन्होंने एक करीबी दोस्त से पूछ ही लिया...?


थोड़ी टालमटोल करने के बाद उसने जो बताया, उसे सुनकर उस भारतीय महानुभाव के तो होश ही उड़ गए।


ताइवान वाले दोस्त ने पूछा, “200 वर्ष राज करने के लिए कितने ब्रिटिश भारत में रहे...?”


भारतीय महानुभाव ने कहा कि लगभग “10,000 रहे होंगे!”


तो फिर 32 करोड़ लोगों को यातनाएँ किसने दीं? वह आपके अपने ही तो लोग थे न...?


जनरल डायर ने जब "फायर" कहा था... तब 1300 निहत्थे लोगों पर गोलियाँ किसने दागी थीं? उस समय ब्रिटिश सेना तो वहाँ थी ही नहीं!


क्यों एक भी बंदूकधारी (सब के सब भारतीय) पीछे मुड़कर जनरल डायर को नहीं मार पाया...?


फिर उसने उन भारतीय महानुभाव से कहा, आप यह बताओ कि कितने मुगल भारत आए थे? उन्होंने कितने वर्ष तक भारत पर राज किया? और भारत को गुलाम बनाकर रखा! और आपके अपने ही लोगों को धर्म परिवर्तन करवाकर आप के ही खिलाफ खड़ा कर दिया!


जोकि 'कुछ' पैसे के लालच में, अपनों पर ही अत्याचार करने लगे! अपनों के साथ ही दुराचार करने लगे…!!


तो मित्र, आपके अपने ही लोग, कुछ पैसे के लिए, अपने ही लोगों को सदियों से मार रहे हैं...? आपके इस स्वार्थी धोखेबाज, दगाबाज, मतलबपरस्त, 'दुश्मनों से यारी और अपने भाईयों से गद्दारी'😢


इस प्रकार के व्यवहार एवं इस प्रकार की मानसिकता के लिए, हम भारतीय लोगों से सख्त नफ़रत करते हैं!


इसीलिए हमारी यही कोशिश रहती है कि यथासंभव, हम भारतीयों से सरोकार नहीं रखते...? उसने बताया कि, जब ब्रिटिश हांगकांग में आए तब एक भी व्यक्ति उनकी सेना में भरती नहीं हुआ क्योंकि उन्हें अपने ही लोगों के विरुद्ध लड़ना गवारा नहीं था...?


यह भारतीयों का दोगला चरित्र है, कि अधिकाँश भारतीय हर वक्त, बिना सोचे समझे, पूरी तरह बिकने के लिए तैयार रहते हैं...? और आज भी भारत में यही चल रहा है।


विरोध हो या कोई और मुद्दा, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में और खुद के फायदों वाली गतिविधियों में भारत के लोग आज भी, राष्ट्र हित को हमेशा दोयम स्थान देते हैं, आप लोगों के लिए "मैं और मेरा परिवार" पहले रहता है "समाज और देश" जाए भाड़ में...?



Sunday, May 28, 2023

नीली नशीली आँखों मॆं काजल कितना अच्छा लगता है़ (preetsinghsr)




 नीली नशीली आँखों मॆं काजल कितना अच्छा लगता है़ 

कर दीदार रात, चाँदनी भी शरमाए उतना अच्छा लगता है़


 तुम रहो खामोश भले ही, सब कुछ कह देता है़ काजल , 

दिल को घायल कर देता काजल, इतना अच्छा लगता है़ !

मैं तुम्हे लिख रहा हूँ। (Preetsinghsr)



 मैं? मैं तुम्हे लिख रहा हूँ।


बड़ा रूहानियत सा मौसम है और दिल जैसे आसमान में उड़ रहा है पंछियो के साथ। ठंडी हवाएँ चल रही है और जैसे महीनों बाद किसी महीन सुकून का एहसास हो रहा है। मैं एक पेड़ का लहराना देख रहा हु एकटक और यकायक होती बारिश की हल्की हल्की फुहार ने दिल के किसी कोने में बचे बचे कुछे दर्द को भी खत्म कर दिया है। ज़िस्म को छूती एक एक बूंद किसी कहानी की तरह अंदर घुल रही है जिसके किरदार खुशी से झूम रहे है। मिट्टी की खुशबू अपने सौंधेपन में सबकुछ महका रही है और ऐसा लग रहा है भरी दोपहरी मे किसी ने खुशबू का फवारा खोल दिया हो


दोपहर जिसे देखके हम खुद को खो देते है, कुछ कह देते है। आसमान से या अपने आप से पर जैसे उड़ने लगते है जज्बात, ख्याल और रुमानियत सी छा जाती है। हम वो सबकुछ कह देते है जो हम सोचते थे कि कभी ना कह पाएंगे। पर रंगों से भरी एक तस्वीर जो कि अपने आप मे हज़ारो चेहरे लिए है। जिसके अपनेआप में अनगिनत एहसास है, जज्बात है, जिसकी हर रोज़ एक नई दास्तान है। एक सुबह जो सिर्फ सुबह होने से कही ज्यादा है। जैसे कि मुकम्मल कहानी जो कि खत्म हो चुकी है और फिर भी बाकी है जिसका कोई अंतिम छोर नही और फिर भी पूरी एक कहानी है।


एक अच्छी शाम को देखते ही हमारा दिल हलका हो जाता है और हम खुद को आज़ाद कर देते है खुले गगन में। हम कहानियां बुनते है, खुली आँखों से सपने देखते है, छत लांघते है और खुद को किसी मोड़ पे छोड़ आते है मगर वंहा से आज भी गुजरने वाली बस लौट के वापिस नही आती या कही गायब हो जाती है तुम्हारी ही तरह जैसे तुम ख्वाब मे तो आती हकीकत मे नही 


#preetsinghsr

मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ (preetsinghsr)

मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

मुझे हर उस बात पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए 

जो मुझे चिंतित करती है।


मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

जिन्होंने मुझे चोट दी है 

मुझे उन्हें चोट नहीं देनी है।




मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

शायद सबसे बड़ी समझदारी का लक्षण 

भिड़ जाने के बजाय अलग हट जाने में है।


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

अपने साथ हुए प्रत्येक बुरे बर्ताव पर 

प्रतिक्रिया करने में आपकी जो ऊर्जा खर्च होती है 

वह आपको खाली कर देती है 

और आपको दूसरी अच्छी चीजों को देखने से रोक देता है


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

मैं हर आदमी से वैसा व्यवहार नहीं पा सकूंगा 

जिसकी मैं अपेक्षा करता हूँ।


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

किसी का दिल जीतने के लिए बहुत कठोर 

प्रयास करना समय और ऊर्जा की बर्बादी है 

और यह आपको कुछ नहीं देता, 

केवल खालीपन से भर देता है।


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

जवाब नहीं देने का अर्थ यह कदापि नहीं 

कि यह सब मुझे स्वीकार्य है, 

बल्कि यह कि मैं इससे ऊपर उठ 

जाना बेहतर समझता हूँ।


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

कभी-कभी कुछ नहीं कहना सब कुछ बोल देता है।


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

किसी परेशान करने वाली बात पर प्रतिक्रिया 

देकर आप अपनी भावनाओं पर 

नियंत्रण की शक्ति किसी दूसरे को दे बैठते हैं।


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

मैं कोई प्रतिक्रिया दे दूँ तो भी 

कुछ बदलने वाला नहीं है। 

इससे लोग अचानक मुझे प्यार और 

सम्मान नहीं देने लगेंगे। यह उनकी सोच में कोई जादुई बदलाव नहीं ला पायेगा।


 मैं धीरे-धीरे सीख रहा हूँ कि...

जिंदगी तब बेहतर हो जाती है 

जब आप इसे अपने आसपास की 

घटनाओं पर केंद्रित करने के बजाय 

उस पर केंद्रित कर देते हैं 

जो आपके अंतर्मन में घटित हो रहा है:::::::::

मुझसे मिलकर वो अब उदास हो जाता है शायद नाराज़गी है कोई मगर कह नहीं पाता है (preetsinghsr)


 मुझसे मिलकर वो अब उदास हो जाता है

शायद नाराज़गी है कोई मगर कह नहीं पाता है


जब भी आता है बस चुप्पियाँ होती हैं दोनों के दरमियां

संग संग चलता नहीं वो बस यूँही साथ हो जाता है।


बनाये रखता हैं दूरियां न जाने क्यों मुझसे 

मेरे कहने पर मगर वो मेरे पास हो जाता है।


टकराती हैं नज़रें जब हम दोनों की कभी यूँही

थोड़ा सा मुस्कुराता है फिर हताश हो जाता है।।


मुझसे मिलकर वो उदास........




Saturday, May 27, 2023

वो अनकही बातें (preetsinghsr)

 


🌿☘️🍃🥀कौन समझे 🥀🍃☘️🌿
______________💘_______________

वो अनकही बातें,वो अनछुआ एहसास
वो पल, खुशियां,साथ _____________
जो हमने कभी जिया नहीं ___________
_______________________कौन समझे

कुछ अनकही बातें, कुछ अनकही यादें 
और फ़िर दर्द भी अनकहे___________
कुछ अनकही ख्वाहिशें, कुछ अनकही कोशिशें 
और फ़िर अंज़ाम भी अनकहे _____________
कुछ अनकहे वादें, कुछ अनकहे इरादें _______
और फ़िर रिश्ते भी अनकहे _______________
कुछ अनकही जीत, कुछ अनकही हार _______
और फ़िर एहसास भी अनकहे_____________!!
🌿☘️🍃🥀🌿☘️🍃🥀🌿☘️🍃🥀🌿☘️🍃🥀

ना जाने कौन से मोड़ पे ले आई है ये ज़िंदगी
ना रास्ता है ना मंज़िल,बस जीए जा रहे हैं
_________________________कौन समझे

@preetsinghsr
#preetsinghsr
#preet19385
#ps19385

Friday, May 26, 2023

Monday, May 22, 2023

दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं (preetsinghsr)


  दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं

दूर तो वही होते है जो दूर हुआ करते हैं
वो खो गए जाने कन्हा जिन्हे मिली थी मोहब्बत 
जो आधे अधूरे इश्क मे वही मशहूर हुआ करते हैं
दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं

वो बात बात रोया करते हैं दिल के कच्चे बड़े है
महज दिखाने भर के लिए आशिक मगरुर हुआ करते हैं
ये दिवारे भी आजकल उसके हुनुर की दीवानी है
वो दीवाने जो तन्हा भी इश्क में चूर हुआ करते हैं
दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं

वो कहानियां जो तेरा ही जिक्र करती हैं
वो नादानियां जो तेरा ही फिक्र करती हैं
इंतजार में बैठी आंखो में मेरे हुजूर हुआ करते हैं
कलम लिखती है मोहब्बत दिल में उनके फितूर हुआ करते हैं
दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते
दूर वही होते है जो दूर हुआ करते हैं


@preetsinghsr
#preetsinghsr
#preet19385
#ps19385

Sunday, May 21, 2023

आज हम तरस रहे हैं (preetsinghsr)


आज हम तरस रहे हैं

तुम्हारे लिए,

कल तुम तरसोगे हमारे लिए .....


@preetsinghsr

#preetsinghsr

#preet19385

#ps19385

आंखो की बात ..आंखो को कहने दो (preetsinghsr)

 


ना तुम कुछ कहो ..ना मैं कुछ कहूं
 आंखो की बात ..आंखो को कहने दो
क्या फर्क पड़ता है......
   मै तुम्हे चाहूं ......या तुम मुझे
धड़कनों का झगड़ा .....
     धड़कनों को सुल झाने दो.....❣️ ❣️❣️


@preetsinghsr
#preetsinghsr
#preet19385
#ps19385

मुझे तुमसे प्यार इसलिए हुआ था .. क्योंकि तुमने मुझे मुझसे मिला दिया था (preetsinghsr)





मुझे तुमसे प्यार सिर्फ इसलिए नही हुआ था .....

कि तुम खूबसूरत हो 

तुम समझदार हो या मुझे प्यार की जरूरत है


बल्कि मुझे तुमसे प्यार इसलिए हुआ था .....

क्योंकि तुमने मुझे मुझसे मिला दिया था


मेरे वजूद का एहसास .....

जिसे शायद मैं भी भूल गया था तुमसे मिलकर ही मैं समझ पाया कि मैं कौन हूँ




@preetsinghsr

#preetsinghsr

#preet19385

#ps19385





आंखे बंद करके (preetsinghsr)


आंखे बंद करके 

तुम्है सोचने के सिवा ,,,

मेरे पास तुमसे मिलने 

का कोई और रास्ता नहीं है🙁😔😔



@preetsinghsr

#preetsinghsr

#preet19385

#ps19385





Saturday, May 20, 2023

Miss you



Miss you

इबादत रब की हो....

और सूरत यार की 

हो सजदा रब का.....

और रस्म प्यार की हो 

आशिकों के मजहब का 

क्या कहना कलकुवा 

जिक्र रब का.... 

और बात यार की हो...!!
 


@preetsinghsr

#preetsinghsr

#preet19385

#ps19385

Thursday, May 18, 2023

कुछ बातों से अनजान बने रहना भी अच्छा होता है। (preetsinghsr)


कुछ बातों से अनजान बने रहना भी अच्छा होता है।

कभी कभी सब कुछ जान लेना बहुत तकलीफ़ देता है।

@preetsinghsr
#preetsinghsr
#preet19385
#ps19385

Tuesday, May 16, 2023

तुम्हारी एक झलक देखने के लिए, हम चाँद से बातें सारी रात करते रहे...!!


 🤣❤️ "तुम्हारी एक झलक देखने के लिए, हम चाँद से बातें सारी रात करते रहे...!!!!

💜😅🥰 आप हमसे मिलने नहीं आई, हम आपका इंतज़ार सारी रात करते रहे...!!!!

💜❤️💕💚💓🧡♥️💗💕💕😜😜😜😜

'बहुत अच्छे' हैं


 हम अपना मुकाबला 

किसी से नहीं करते,

हम जैसे भी है 'बहुत अच्छे' हैं



 @preetsinghsr

#preetsinghsr

#preet19385

#ps19385

Monday, May 15, 2023

तुम वो एहसास हो तमाम एहसासो में खास हो (preetsinghsr)


 तुम वो एहसास हो तमाम एहसासो में

खास हो


@preetsinghsr

#preetsinghsr

#preet19385

#ps19385

Sunday, May 14, 2023

पसंद करना है तो किसी की सादगी को करो..!!




पसंद करना है तो किसी की सादगी को करो..!!


जो उम्र ढलने के बाद भी जवां रहती है....!!!!


@preetsinghsr

#preetsinghsr

#preet19385

#ps19385


 

Friday, May 12, 2023

ਪੈਰਾਂ ਦੀ ਚਾਲ ਤਾ ਹਰੇਕ ਨਾਲ ਮਿਲ ਜਾਂਦੀ ਆ


 ਪੈਰਾਂ ਦੀ ਚਾਲ ਤਾ ਹਰੇਕ ਨਾਲ ਮਿਲ ਜਾਂਦੀ ਆ


ਪਰ ਮੱਤ ਕਿਸੇ ਵਿਰਲੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮਿਲਦੀ ਏ.

Thursday, May 11, 2023

एक_बार_जरूर_पढ़ना_दोस्तों

 🌸#एक_बार_जरूर_पढ़ना_दोस्तों 🌸


🏵️बाबा! 🏵️


मुझे उतनी दूर मत ब्याहना 

जहाँ मुझसे मिलने जाने ख़ातिर 

घर की बकरियाँ बेचनी पड़े तुम्हे 


मत ब्याहना उस देश में

जहाँ आदमी से ज़्यादा

ईश्वर बसते हों

जंगल नदी पहाड़ नहीं हों जहाँ 

वहाँ मत कर आना मेरा लगन 

वहाँ तो कतई नही 

जहाँ की सड़कों पर 

मान से भी ज़्यादा तेज़ दौड़ती हों 

मोटर-गाडियाँ ऊँचे-ऊँचे मकान

और दुकानें हों बड़ी-बड़ी 


उस घर से मत जोड़ना मेरा रिश्ता 

जिस घर में बड़ा-सा खुला आँगन न हो 

मुर्गे की बाँग पर जहाँ होती ना हो सुबह और 

शाम पिछवाडे से जहाँ पहाडी पर डूबता सूरज ना दिखे। 


मत चुनना ऐसा वर

जो पोचाई और हंडिया में डूबा रहता हो अक्सर

काहिल निकम्मा हो

माहिर हो मेले से लड़कियाँ उड़ा ले जाने में 

ऐसा वर मत चुनना मेरी ख़ातिर 

कोई थारी लोटा तो नहीं

कि बाद में जब चाहूँगी बदल लूँगी 

अच्छा-ख़राब होने पर


जो बात-बात में

बात करे लाठी-डंडे की 

निकाले तीर-धनुष कुल्हाडी 

जब चाहे चला जाए बंगाल, आसाम, 

कश्मीर ऐसा वर नहीं चाहिए मुझे


और उसके हाथ में मत देना मेरा हाथ 

जिसके हाथों ने कभी कोई पेड़ नहीं लगाया 

फसलें नहीं उगाई जिन हाथों ने 

जिन हाथों ने नहीं दिया कभी किसी का 

साथ किसी का बोझ नही उठाया

और तो और

जो हाथ लिखना नहीं जानता हो "ह" से हाथ 

उसके हाथ में मत देना कभी मेरा हाथ 



ब्याहना तो वहाँ ब्याहना 

जहाँ सुबह जाकर

शाम को लौट सको पैदल

मैं कभी दुःख में रोऊँ इस घाट तो उस घाट 

नदी में स्नान करते तुम सुनकर आ सको मेरा करुण विलाप..... 

महुआ का लट और

खजूर का गुड़ बनाकर भेज सकूँ सन्देश 

तुम्हारी ख़ातिर

उधर से आते-जाते किसी के हाथ भेज 

सकूँ कद्दू-कोहडा, खेखसा, बरबट्टी, 

समय-समय पर गोगो के लिए भी मेला हाट जाते-जाते

मिल सके कोई अपना जो

बता सके घर-गाँव का हाल-चाल चितकबरी गैया के 

ब्याने की ख़बर दे सके जो कोई उधर से गुजरते ऐसी जगह में ब्याहना मुझे उस देश ब्याहना

जहाँ ईश्वर कम आदमी ज़्यादा रहते हों बकरी और शेर

एक घाट पर पानी पीते हों जहाँ वहीं ब्याहना मुझे!


उसी के संग ब्याहना जो कबूतर के जोड़ और पंडुक पक्षी की तरह रहे हरदम साथ

घर-बाहर खेतों में काम करने से लेकर रात सुख-दुःख बाँटने तक चुनना वर ऐसा

जो बजाता हों बाँसुरी सुरीली और ढोल-मांदर बजाने 

में हो पारंगत बसंत के दिनों में ला सके जो रोज़ मेरे जूड़े 

की ख़ातिर पलाश के फूल जिससे खाया नहीं जाए

मेरे भूखे रहने पर

उसी से ब्याहना मुझे।।


#emotions #motivation #sad #life #lifequotes

Monday, May 1, 2023

ਰਿਸ਼ਤੇ ਉਹ ਵੱਡੇ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ, ਜੋ ਜਨਮ ਤੋਂ ਜੁੜੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ,

 



ਰਿਸ਼ਤੇ ਉਹ ਵੱਡੇ 

ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ, 

ਜੋ ਜਨਮ ਤੋਂ 

ਜੁੜੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ,

ਰਿਸ਼ਤੇ ਉਹ 

ਵੱਡੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ, 

ਜੋ ਦਿਲ ਤੋਂ ਜੁੜੇ 

ਹੁੰਦੇ ਹਨ।


be with someone

Be with someone who will sit down with you and say, "Okay, I understand . I'm not leaving you. Let's fix this, we...