Monday, May 22, 2023

दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं (preetsinghsr)


  दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं

दूर तो वही होते है जो दूर हुआ करते हैं
वो खो गए जाने कन्हा जिन्हे मिली थी मोहब्बत 
जो आधे अधूरे इश्क मे वही मशहूर हुआ करते हैं
दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं

वो बात बात रोया करते हैं दिल के कच्चे बड़े है
महज दिखाने भर के लिए आशिक मगरुर हुआ करते हैं
ये दिवारे भी आजकल उसके हुनुर की दीवानी है
वो दीवाने जो तन्हा भी इश्क में चूर हुआ करते हैं
दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते हैं

वो कहानियां जो तेरा ही जिक्र करती हैं
वो नादानियां जो तेरा ही फिक्र करती हैं
इंतजार में बैठी आंखो में मेरे हुजूर हुआ करते हैं
कलम लिखती है मोहब्बत दिल में उनके फितूर हुआ करते हैं
दूर होने से क्या दिल दूर हुआ करते
दूर वही होते है जो दूर हुआ करते हैं


@preetsinghsr
#preetsinghsr
#preet19385
#ps19385

No comments:

Post a Comment

be with someone

Be with someone who will sit down with you and say, "Okay, I understand . I'm not leaving you. Let's fix this, we...