Thursday, June 15, 2023

मैंने रुकना चुना क्योंकि जरूरी था


 सबसे आसान तरीका होता है बच कर निकल जाना लेकिन मैंने रुकना चुना क्योंकि जरूरी था अपने हक के लिए आवाज उठाना जरूरी नहीं होता हर फट्टे मे टांग अड़ाना लेकिन कभी कभी सच का साथ देना जरूरी होता है और आजकल के हालात को देखकर तो बहुत जरूरी लेकिन एक बहुत भारी दिक्कत ये चल रही हैं किसी को सही बताना यानी दूसरे को गलत साबित करना हो गया है आजकल में राजनीति और राजनीतिक लोगो से ओर अपने राजनीतिक अनुभव के बारे मे कभी कुछ नही लिखता क्योंकि वही फिर कोई अंधभक्त बोलेगा तो कोई चमचा मुझे नही पड़ना इन सब मे अपन बस प्यार मोहब्बत से चलने वाला इंसान है नफरत से बहुत दूर रहता हूं मैं लेकिन कहते है ना भागना कभी कभी ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करता है जन्हा से सिर्फ जबरदस्ती निकलना पड़ता हैं


आज किसी दोस्त से थोड़ी बहस हो गई मुद्दा क्या था एक तस्वीर जिसमे बहादुर शाह ज़फ़र की पिक्चर थी कुछ लिखा हुआ था बेहतरीन सा मेने सिर्फ वो पड़ा पिक्चर पे ध्यान बिलकुल नहीं गया मेरा भी लेकिन किसी ने उस पर एतराज जताया हो सकता था में वो पिक्चर हटा देता मेने भी उनसे उनकी राय पूछ ली अब बोले ऐसे जैसे कोई रेडिकल होते हैं ऐसे कुछ के देश मे क्या चल रहा है तुम नही देखते हो अब में आप से पूछना चाहता हूं किसी एक इंसान के गलत होने से क्या पूरी कम्यूनिटी गलत हो जाती हैं मेरे ख्याल से तो बिलकुल नहीं ओर मेरा अनुभव जितना है मुझे तो आज तक मेरे मुसलमान दोस्तो से कोई शिकायत नही हुई।तो जब मुझे कोई शिकायत है नहीं तो में केसे उनको गलत बोल दू हम बचपन से नवाब चाचा बुलाते आ रहे हैं हर शादी ब्याह मे साथ रहे है हर दुख तकलीफ मे साथ रहे है तो केसे में उनको किसी और के किए की सजा दे दू


एक कहावत है किसी के मुंह में उंगली डालोगे तो वो उल्टी ही करेगा तो समझ जाओ अपना देश किसी एक के भरोसे नही चल सकता इसकी तर्रकी मे हर एक हिंदुस्तानी का हाथ है आज मुस्लिम को कातिल सिख भाई को खालिस्तानी और हम जैसे हिंदुओ को गद्दार कहा जा रहा है तो पूछना चाहता हूं धर्म के उन ठेकेदारों से भाई तुम सही हो तो क्यू इतने अपराध हो रहे हैं क्यू लोग सड़कों पर है क्यू एक गुस्सा भरा है लोगो मे क्यू आग लगा रहे हो देश मे मेरी नजर मे हर एक रेडिकल धर्म का ठेकेदार गलत है हमे कोई हक नही किसी को जज करने का किसी की देश भक्ति तोलने का इस देश मे रहने वाला हर एक हिंदुस्तानी हैं हर एक देश भक्त हैं


हालांकि लिखना तो बहुत कुछ था लेकिन में किसी बहस मे नही पड़ना चाहता जो लोग मुझे नही मेरी लेखनी को पसंद करते है वो साथ बनाए रखे और जो लोग मुझमें कोई धर्म का एंगल तलाश रहे है तो कृपा करके दूर रहिए भाई मेरे लिए अल्लाह राम और गुरुनानक एक है मुझे सबसे मोहब्बत है मुझे मेरे देश से मोहब्बत है हर एक जर्रे से इश्क हैं


माफ करना किसी को बुरा लगे तो लेकिन सोचना क्या हम एक दूसरे के बिना खुश तो बाद की बात है रह पाएंगे 

सोचना जरूर जो दिखता है हर बार वो ही सही नही होता कई बार हमे वो दिखाया जाता है जो दिखाने वाले को शूट करता है

No comments:

Post a Comment

be with someone

Be with someone who will sit down with you and say, "Okay, I understand . I'm not leaving you. Let's fix this, we...